Get App

Gold Price Today: महाशिवरात्रि के दिन महंगा हुआ सोना, चेक करें 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Rate Today: आज बुधवार 26 फरवरी को पूरा देश महाशिवरात्रि का त्योहार बना रहा है। महाशिवरात्रि के दिन सोने के भाव में तेजी रही। आज 24 कैरेट सोने का भाव 200 रुपये तक महंगा हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 220 रुपये तक चढ़ गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 26, 2025 पर 8:51 AM
Gold Price Today: महाशिवरात्रि के दिन महंगा हुआ सोना, चेक करें 10 ग्राम सोने का भाव
Gold Price Today: महाशिवरात्रि के दिन महंगा हुआ सोना।

Gold Rate Today: आज बुधवार 26 फरवरी को पूरा देश महाशिवरात्रि का त्योहार बना रहा है। महाशिवरात्रि के दिन सोने के भाव में तेजी रही। आज 24 कैरेट सोने का भाव 200 रुपये तक महंगा हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 220 रुपये तक चढ़ गया है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 88,200 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,700 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चेक करें आज का सोने-चांदी का भाव।

क्यों आई सोने के भाव में तेजी

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण रुपये में गिरावट और वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता है। जब रुपये का मूल्य कमजोर होता है, तो भारत में सोने का आयात महंगा हो जाता है, जिससे इसकी कीमतों में वृद्धि होती है। इसके अलावा, महाशिवरात्रि जैसे त्योहारों के दौरान सोने की मांग में इजाफा देखने को मिलता है, जिससे बाजार में इसके दाम बढ़ जाते हैं। निवेशकों की ओर से भी सोने की सेफ हेवन के तौर पर अधिक मांग रहती है, जिससे इसकी कीमत ऊपर जाती है।

इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं। अमेरिका और अन्य विकसित देशों में आर्थिक अनिश्चितता, ब्याज दरों में बदलाव की संभावनाएं, और फेडरल रिजर्व की आगामी नीतियों को लेकर निवेशक सतर्क हैं। इसी कारण वे शेयर बाजार की जगह सोने में निवेश करना ज्यादा सुरक्षित मानते हैं, जिससे इसकी कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें