Gold Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच देश के अंदर भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लागू किए जाने के बाद सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आने से सोने की कीमतें लुढ़की हैं। पिछले एक सप्ताह में देश में 24 कैरेट गोल्ड 540 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का दाम 500 रुपये नीचे आया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का वर्तमान भाव 90,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत कितनी है, आइए जानते हैं...
