Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹1860 सस्ता, 10 बड़े शहरों में इतना है रेट

Gold Rate Today in India: सोने की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक और ग्लोबल, दोनों ही तरह के फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 101180 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 92750 रुपये प्रति 10 ग्राम है

अपडेटेड Aug 17, 2025 पर 7:43 AM
दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 94600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate Today: सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1860 रुपये घटा है। राजधानी दिल्ली में कीमत अब 101330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो एक सप्ताह में यह 1700 रुपये सस्ता हुआ है। देश के 10 बड़े शहरों में इस वक्त लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 101330 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 92900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 92750 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 101180 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव

इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 101330 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 92900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 92800 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 101230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 92750 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 101180 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

एलकेपी सिक्योरिटीज में वाइस प्रेसिडेंट (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी का मानना है कि वैश्विक स्तर पर जब तक सोना 3280 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है, तब तक इसमें सकारात्मक रुख बना रहेगा।

Home Loan vs Rent: किराये पर रहना या होम लोन लेकर घर खरीदना, कौन है ज्यादा बेहतर विकल्प?

चांदी का भाव

दूसरे कीमती मेटल चांदी की बात करें तो एक सप्ताह में इसकी कीमत 200 रुपये नीचे आई है। 17 अगस्त को चांदी 116200 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार, 14 अगस्त को चांदी की कीमतें 1500 रुपये बढ़कर 113500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।