Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत वीकली बेसिस पर लगातार बढ़ रही है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 320 रुपये मजबूत हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 300 रुपये बढ़ा है। आज 1 फरवरी को बजट के दिन कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 160730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 160580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5087.73 डॉलर प्रति औंस पर है।
आज रविवार, 1 फरवरी को देश का केंद्रीय बजट पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार संसद में सुबह 11 बजे बजट स्पीच देंगी। भारत के रत्न और आभूषण (जेम्स एंड ज्वैलरी) सेक्टर ने इंपोर्ट ड्यूटी को कम किए जाने, प्रक्रियात्मक सुधारों और GST में कमी की मांग की है। अब देखना यह है कि सोने और चांदी को लेकर बजट में क्या घोषणा होती है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 160730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 147350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 147200 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 160580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 160580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 147200 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी ने भी वीकली बेसिस पर तेजी दर्ज की है। एक सप्ताह में भाव 15000 रुपये मजबूत हुआ है। 1 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत 350000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। 30 जनवरी को चांदी का भाव 4 लाख रुपये से ज्यादा था। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 95.26 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।