Gold Price Today: गुड फ्राइडे पर सोना हुआ सस्ता, चांदी का दाम भी गिरा; चेक करें नए रेट

Gold Price Today: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष के और बढ़ने का डर बढ़ गया है, इसके जल्द समाधान की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं। कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल आ गया है। डॉलर 0.5 प्रतिशत मजबूत होकर 99-100 के स्तर पर है

अपडेटेड Apr 03, 2026 पर 8:21 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,591.52 डॉलर प्रति औंस है।

गुड फ्राइडे के मौके पर देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 3 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 149110 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। मुंबई में भाव 148960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में 3,500 रुपये या 2.26 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,591.52 डॉलर प्रति औंस है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस चेतावनी के बाद कि अगले दो-तीन हफ्तों में ईरान पर जोरदार हमला किया जाएगा, कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल आ गया है। डॉलर 0.5 प्रतिशत मजबूत होकर 99-100 के स्तर पर है। इससे विदेशी व्यापार में कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बढ़ गया।

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष के और बढ़ने का डर बढ़ गया है, इसके जल्द समाधान की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं। महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट से कच्चे तेल और गैस के शिपमेंट में बाधा और लंबे समय तक जारी रहने की आशंका बढ़ गई है।


देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 149110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 136690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 136540 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 148960 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 149990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 148960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 136540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 136690 149110
मुंबई 136540 148960
अहमदाबाद 136590 149010
चेन्नई 137490 149990
कोलकाता 136540 148960
हैदराबाद 136540 148960
जयपुर 136690 149110
भोपाल 136590 149010
लखनऊ 136690 149110
चंडीगढ़ 136690 149110

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 3 अप्रैल की सुबह भाव गिरकर 249900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत में 9,000 रुपये या 3.66 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 69.57 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

Bank Holidays: गुड फ्राइडे के दिन इन राज्यों में खुले रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।