Gold Price Today: जन्माष्टमी से पहले शुक्रवार को सस्ता हुआ सोना, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate Today In India: क्या आप भी जन्माष्टमी से पहले सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं। बांके बिहारी को सोने-चांदी के गहने चढ़ाने का मन है तो पहले जान लें कि आज शुक्रवार को सोने का भाव क्या रहा। बुलियन मार्केट के हिसाब से आज सोने के भाव में गिरावट आई है

अपडेटेड Aug 23, 2024 पर 8:13 AM
Gold Price Today: जन्माष्टमी से पहले सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Rate Today In India: क्या आप भी जन्माष्टमी से पहले सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं। बांके बिहारी को सोने-चांदी के गहने चढ़ाने का मन है तो पहले जान लें कि आज शुक्रवार को सोने का भाव क्या रहा। बुलियन मार्केट के हिसाब से आज सोने के भाव में गिरावट आई है। कल गुरुवार 22 अगस्त 2024 के भाव से तुलना करे तो आज शुक्रवार 23 अगस्त को सोना 500 रुपये तक सस्ता हुआ है।

बुलियन मार्केट में शुक्रवार 23 अगस्त 2024 को सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 72,800 रुपये के आसपास ज्यादातर शहरों में कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 66,700 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। अगर चांदी की बात करें तो दिल्ली में चांदी का रेट 86,900 रुपये रहा। सिल्वर के रेट में कल की तुलना में आज 100 रुपये की कमी आई है। आइए जानते हैं देश के 12 शहरों में सोने-चांदी का रेट।


दिल्ली में आज का सोने का प्राइस

24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत 72,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,840 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 66,790 72,860
कोलकाता 66,790 72,860
गुरुग्राम 66,940 72,960
लखनऊ 66,940 72,960
बेंगलुरु 66,790 72,860
जयपुर 66,940 72,960
पटना 66,840 72,910
भुवनेश्वर 66,790 72,860
हैदराबाद 66,790 72,860

Multibagger Stock: ड्रोन कंपनी ने 5 महीने में ही दिया 135% रिटर्न, मिला 2.55 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।