Gold Price Today: सोने में तेजी थमी, चांदी भी लुढ़की; ये हैं नई कीमतें

Gold Price Today: भूराजनीतिक तनाव कम होने के कारण सोने की कीमत में कमी आई। गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 के लिए सोने की कीमत का अपना अनुमान 4,900 डॉलर प्रति औंस से बढ़ाकर 5,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है

अपडेटेड Jan 23, 2026 पर 7:38 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव फिसलकर 4822.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमतों में आ रही तेजी थम गई है। सेफ एसेट के तौर पर मांग घटने और रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते सोना नीचे आया है। 23 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 154450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव फिसलकर 4822.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण के लिए दबाव बनाने के लिए 8 यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की अपनी योजना रद्द कर रहे हैं। साथ ही ग्रीनलैंड समेत पूरे आर्कटिक क्षेत्र के संबंध में भविष्य की डील का फ्रेमवर्क बनाया गया है।

यह भी कहा कि अमेरिका, ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल नहीं करेगा। इन घोषणाओं से भूराजनीतिक तनाव कम होने के कारण सोने की कीमत में कमी आई। पिछले हफ्ते ट्रंप ने उन यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, जिन्होंने ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण का विरोध किया। ट्रंप ने कहा था कि 1 फरवरी 2026 से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड से अमेरिका आने वाले सामान पर 10% टैरिफ लगाया जाएगा। यह भी कहा था कि अगर ग्रीनलैंड की पूरी तरह से खरीद के लिए कोई डील नहीं होती है तो यह टैरिफ बढ़कर 25% हो जाएगा। लेकिन अब ये टैरिफ नहीं लगेंगे।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141440 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154300 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 141440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 141590 154450
मुंबई 141440 154300
अहमदाबाद 141490 154350
चेन्नई 141440 154300
कोलकाता 141440 154300
हैदराबाद 141440 154300
जयपुर 141590 154450
भोपाल 141490 154350
लखनऊ 141590 154450
चंडीगढ़ 141590 154450

गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 के लिए सोने की कीमत का अपना अनुमान 4,900 डॉलर प्रति औंस से बढ़ाकर 5,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। ब्रोकरेज ने बुधवार को एक नोट में कहा, "हम मानते हैं कि प्राइवेट सेक्टर के डायवर्सिफिकेशन वाले ऐसे खरीदार जो वैश्विक नीतिगत जोखिमों से बचने के लिए सोना खरीदते हैं, 2026 में अपना सोना नहीं बेचेंगे।"

Bank Holiday: शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की पूरी लिस्ट

चांदी की कीमत

22 जनवरी की सुबह चांदी में भी तेजी है। कीमत 330100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव बढ़कर 94.91 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच चुका है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर पड़ता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।