Gold Price Today: सोने में फिर गिरावट, चांदी भी नरम; अब कितना रह गया भाव

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,384.38 डॉलर प्रति औंस है। दूसरी कीमती धातु चांदी का भाव भी गिरा है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी

अपडेटेड Mar 27, 2026 पर 8:10 AM
Story continues below Advertisement
28 फरवरी से इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग शुरू होने के बाद से सोना 17 प्रतिशत ​नीचे आ चुका है।

27 मार्च को देश में सोने की कीमत में फिर से गिरावट दिख रही है। राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 144690 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई, पुणे, बेंगलुरु में कीमत 144540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,384.38 डॉलर प्रति औंस है। 28 फरवरी से इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग शुरू होने के बाद से सोना 17 प्रतिशत ​नीचे आ चुका है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 144690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 132490 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 144540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 132490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 132640 144690
मुंबई 132490 144540
अहमदाबाद 132540 144590
चेन्नई 132490 144540
कोलकाता 132490 144540
हैदराबाद 132490 144540
जयपुर 132640 144690
भोपाल 132540 144590
लखनऊ 132640 144690
चंडीगढ़ 132640 144690

बाजार में अब यह धारणा मजबूत हो गई है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। कुछ महीने पहले तक बाजार को दरों में कम से कम दो बार कटौती की उम्मीद थी। ऊंची ब्याज दरों का असर यह होता है कि सोने जैसे एसेट, जिन पर ब्याज नहीं मिलता, उनमें निवेश का आकर्षण थोड़ा कम हो जाता है। मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के चलते इस वजह से भी सोने की कीमतों पर फिलहाल दबाव बना हुआ है।

LKP Securities के रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के मुताबिक, जब तक भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई को लेकर चिंता बनी रहती है, तब तक सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। PACE 360 के को-फाउंडर और चीफ ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट अमित गोयल का मानना है कि सोना और चांदी अब पारंपरिक सुरक्षित निवेश नहीं रहे। उनके मुताबिक- दोनों धातुएं अब धीरे धीरे रिस्क एसेट की तरह व्यवहार करने लगी हैं। इससे आगे चलकर इनमें बबल बनने और फिर तेज गिरावट आने का खतरा है।

Bank Holiday: आज फिर रामनवमी के कारण यहां बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI की हॉलिडे लिस्ट

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की बात करें तो इसका भाव भी गिरा है। 27 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 249900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 67.71 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।