देश में सोने की कीमत में तेजी जारी है। 22 मई की सुबह सभी प्रमुख शहरों में सोने का भाव बढ़ा है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 160240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अमेरिकी बॉन्ड की हाई यील्ड और डॉलर मजबूत होने के बावजूद कीमती धातुओं में नई खरीदारी से सोने की घरेलू कीमतों को सपोर्ट मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,534.54 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 160240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 146760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 146610 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 159940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 161680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 148110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 159940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 146610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी तेजी लौट आई है। 22 मई की सुबह चांदी का भाव 285100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 5,000 रुपये चढ़कर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। एनालिस्ट्स का मानना है कि कमजोर औद्योगिक मांग और हाल में कीमतों में आए भारी उतार-चढ़ाव के बाद लगातार मुनाफावसूली के कारण चांदी की कीमतें अस्थिर बनी हुई हैं। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 75.39 डॉलर प्रति औंस पर है।