Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹880 महंगा, 10 बड़े शहरों में ये है रेट

Gold Rate Today in India: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 91400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 99710 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक और ग्लोबल, दोनों ही तरह के फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं

अपडेटेड Jul 13, 2025 पर 8:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Gold Rate Today: सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी बरकरार है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 880 रुपये बढ़ गया है। राजधानी दिल्ली में कीमत 99860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह एक सप्ताह में 800 रुपये महंगा हुआ है। ICICI ग्लोबल मार्केट्स ने कहा है कि इस कैलेंडर ईयर की दूसरी छमाही यानि कि जुलाई-दिसंबर में गोल्ड में तेजी देखने को मिलेगी। इससे इस साल के अंत तक कीमत 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चली जाएगी। देश के 10 बड़े शहरों में इस वक्त लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 99860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 91550 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 91400 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 99710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव

इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 99860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 91550 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 91400 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 99710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 91450 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 99760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

EPF खाते में 31 मार्च के बाद आया ब्याज? ITR भरते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

चांदी का भाव

सोने की तरह ही दूसरे कीमती मेटल चांदी की कीमत भी वीकली बेसिस पर बढ़ी है। एक सप्ताह में यह 5000 रुपये महंगी हो गई है। 13 जुलाई को चांदी 115000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इंदौर के सराफा बाजार में शनिवार, 12 जुलाई को‌ चांदी के भाव में 900 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 101600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।