Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹110 सस्ता, 10 बड़े शहरों में इतना रह गया रेट

Gold Rate Today in India: अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 91650 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 99930 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक और ग्लोबल, दोनों ही तरह के फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं

अपडेटेड Jul 27, 2025 पर 7:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में थोड़ी राहत है। वीकली बेसिस पर कीमत नीचे आई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 110 रुपये सस्ता हुआ है। । राजधानी दिल्ली में कीमत गिरकर 100080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 100 रुपये लुढ़का है। 10 बड़े शहरों में इस वक्त लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 100080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 91750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 91600 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 99930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव

इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 100080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 91750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 91650 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 99980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 91600 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 99930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Bank Holiday: कल सोमवार को बंद रहेंगे बैंक! चेक करें RBI ने क्यों दी है 28 जुलाई की छुट्टी

चांदी का भाव

दूसरे कीमती मेटल चांदी की बात करें तो बीते पूरे सप्ताह उतारचढ़ाव देखने के बाद आखिर में वीकली बेसिस पर इसकी कीमत एक सप्ताह पहले वाले भाव पर ही है। 27 जुलाई को चांदी 116000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इंदौर के सराफा बाजार में शनिवार, 26 जुलाई को‌ चांदी के भाव में 1200 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 114500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।