Gold Price Today: सोना एक सप्ताह में ₹1150 सस्ता, 10 बड़े शहरों में ये है रेट

Gold Rate Today in India: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 79400 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86620 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी कीमती धातु चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है

अपडेटेड Mar 02, 2025 पर 7:27 AM
Story continues below Advertisement
सोने की देश के अंदर कीमतें डॉमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

Gold Rate Today: सोने की कीमत में थोड़ी राहत है। बीते एक सप्ताह के अंदर 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1150 रुपये नीचे आई है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1050 रुपये सस्ता हो गया है। वर्तमान कीमत की बात करें तो रविवार, 2 मार्च को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 86770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत कितनी है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 86770 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79550 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 79400 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86620 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 86770 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79550 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 79400 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86620 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 79450 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 86670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Business Idea: 50,000 रुपये में शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी अंधाधुंध कमाई

चांदी का भाव

दूसरी कीमती धातु चांदी के भाव में भी गिरावट है। पिछले एक सप्ताह में यह 3500 रुपये सस्ती हुई है। 2 मार्च को चांदी की कीमत 97000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। 1 मार्च को इंदौर के सराफा बाजार में चांदी के भाव में 1900 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई और औसत भाव 95200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। शुक्रवार, 28 फरवरी को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,100 रुपये लुढ़क कर 96,400 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।