Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹2950 महंगा, 10 बड़े शहरों में इतना है रेट

Gold Rate Today: मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 95130 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की वर्तमान कीमत 3,329.65 डॉलर प्रति औंस है। सोने की देश के अंदर कीमतें, ग्लोबल और डोमेस्टिक दोनों फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं

अपडेटेड May 25, 2025 पर 8:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट के भाव में 527 रुपये की तेजी दिखी।

Gold Rate Today: सोने की कीमतें इसे बजट से बाहर ले जा रही हैं। भले ही यह 1 लाख रुपये के पीक से नीचे है लेकिन कीमत अभी भी बहुत नीचे नहीं चल रही है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 2950 रुपये चढ़ा है, जिसके बाद राजधानी दिल्ली में कीमत 98230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 2700 रुपये महंगा हुआ है। 10 बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 98230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 90050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 89900 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 98080 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव

इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 98230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 90050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 89900 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 98080 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 89950 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 98130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

PF के इंटरेस्ट रेट पर सरकार की मुहर; आपके जमा पर कितना मिलेगा ब्याज, समझिए पूरा हिसाब

चांदी का भाव

दूसरी कीमती धातु चांदी की बात करें तो उसका भाव भी एक सप्ताह में 2900 रुपये बढ़ा है। 25 मई को चांदी की कीमत 99900 रुपये प्रति किलोग्राम है। इंदौर के सराफा बाजार में 23 मई को‌ चांदी का औसत भाव 350 रुपये की गिरावट के साथ 97850 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 2,000 रुपये फिसलकर 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।