Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोने में गिरावट, चांदी भी लुढ़की; चेक करें नए भाव

Gold Price Today: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 157740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंत​रराष्ट्रीय कीमतों को लेकर जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2026 खत्म होने तक सोने की कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाएगी

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 7:46 AM
Story continues below Advertisement
वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 4,968.40 डॉलर प्रति औंस पर है।

Gold Rate Today: सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में गिरावट है। 16 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 157890 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। मुंबई में कीमत 157740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 2,400 रुपये या 1.5 प्रतिशत टूटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 144590 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 157740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 157740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 144590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 144740 157890
मुंबई 144590 157740
अहमदाबाद 144640 157790
चेन्नई 144590 157740
कोलकाता 144590 157740
हैदराबाद 144590 157740
जयपुर 144740 157890
भोपाल 144640 157790
लखनऊ 144740 157890
चंडीगढ़ 144740 157890

वैश्विक बाजार की बात करें तो हाजिर सोना 5000 डॉलर प्रति औंस से ऊपर है। जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2026 खत्म होने तक सोने की कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाएगी। टाइटन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) अजॉय चावला का कहना है कि ग्राहक अब सोने की कीमत में हर गिरावट को अवसर मानकर सोना खरीद रहे हैं, बिलकुल शेयर निवेशकों की तरह। उन्होंने माना कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन मांग मजबूत बनी हुई है।

सोना-चांदी होंगे और सस्ते! नए सप्ताह के लिए क्या है एनालिस्ट्स की राय, किन अहम फैक्टर्स पर है ट्रेडर्स की नजर

चांदी की कीमत

चांदी में भी 16 फरवरी की सुबह गिरावट है। कीमत 274900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 77.30 डॉलर प्रति औंस पर है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 13,500 रुपये या 5.03 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।