Gold Rate Today: नए शुरू हुए सप्ताह के पहले दिन देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 19 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 143920 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। मुंबई में कीमत 143770 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 3320 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 3050 रुपये मजबूत हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4603.51 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट...
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 143920 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 131940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 131790 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 143770 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 143770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 131790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को पक्का कर दिया है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की अगली मीटिंग 27-28 जनवरी को होने वाली है। ब्याज दर घटीं तो सोने और चांदी जैसे सेफ एसेट्स में निवेश बढ़ सकता है।
चांदी में भी गिरावट है। 19 जनवरी की सुबह चांदी की कीमत फिसलकर 294900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। एक सप्ताह में भाव 35000 रुपये मजबूत हुआ है। घरेलू बाजार में चांदी की कीमत साल 2026 में अब तक 22.4 प्रतिशत बढ़ चुकी है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 90.33 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।