देश में सोने की कीमत लगातार गिर रही है। 23 मार्च की सुबह यह और सस्ता हो गया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 146110 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मुंबई, पुणे, बेंगलुरु में कीमत 145960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 13690 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 12550 रुपये नीचे आया है। शुक्रवार, 20 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 650 रुपये या 0.42 प्रतिशत टूटकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
गिरावट के पीछे बढ़ती महंगाई की चिंताएं, पॉलिसी रेट्स पर केंद्रीय बैंकों का सख्त रुख और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी प्रमुख कारण हैं। एनालिस्ट्स का मानना है कि व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर के पक्ष में वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतें दबाव में बनी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,663.54 डॉलर प्रति औंस है। पश्चिम एशिया में इजरायल-अमेरिका और ईरान के के बीच संघर्ष बढ़ गया है। लेकिन इसके बावजूद सोना फिसल रहा है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 146110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 133940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 133790 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 145960 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 145960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 133790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत भी लगातार नीचे आ रही है। 23 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 244900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक सप्ताह में भाव 30000 रुपये नीचे आया है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 1,800 रुपये या लगभग एक प्रतिशत बढ़कर, 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 72.18 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।