सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 30 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 148210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 148080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 2100 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1950 रुपये बढ़ा है। शुक्रवार, 28 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 1,900 रुपये या 1.3 प्रतिशत टूटकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,416 डॉलर प्रति औंस है।
पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बावजूद सोने में गिरावट की अहम वजह हैं- अमेरिकी बॉन्ड पर बढ़ती यील्ड, मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ती भूराजनीतिक अनिश्चितता। इजरायल-अमेरिका और ईरान की जंग ने कच्चे तेल की कीमतों को काफी हाई पर पहुंचा दिया है। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। आम तौर पर भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने-चांदी जैसे सेफ एसेट्स में निवेश बढ़ जाता है। लेकिन लगता है कि अभी निवेशक महंगाई के जोखिम को देखते हुए निवेश से बच रहे हैं और पैसे निकाल रहे हैं।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 148210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 135890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 135740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 148080 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 149010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 136590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 148080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 135740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 30 मार्च की सुबह भाव गिरकर 244900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। बीते पूरे हफ्ते उतार-चढ़ाव देखने के बाद आखिर में चांदी की कीमत एक सप्ताह पहले वाले स्तर पर ही सेटल हुई। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 11,250 रुपये या लगभग 5 प्रतिशत लुढ़ककर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 68.12 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।