नए सप्ताह के पहले दिन देश में सोने की कीमतों में गिरावट है। 9 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 163790 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। मुंबई में कीमत 163630 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 5060 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 4650 रुपये नीचे आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 5,095.81 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 163790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 150140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 149990 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 163630 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 163630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 149990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से मिडिल ईस्ट में छाए संकट के बावजूद देश में सोने की कीमतें गिर रही हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनमें तेजी है। यह लड़ाई तब शुरू हुई, जब 28 फरवरी 2026 को इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए एयर स्ट्राइक की। कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजरायल पर हमले कर दिए। ईरान ने मध्यपूर्व के कई देशों पर भी हमले किए हैं।
दूसरी कीमती धातु चांदी में भी 9 मार्च की सुबह गिरावट है। कीमत 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। बीते सप्ताह चांदी का भाव 10000 रुपये नीचे आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 83.40 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।