देश के ज्यादातर शहरों में सोने की कीमत में सप्ताह के पहले दिन गिरावट आई है। 11 मई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 152490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में 24 कैरेट का भाव अब 152340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1640 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1500 रुपये तक बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,721 डॉलर प्रति औंस पर है।
खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए ईरान के नए शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। इसके चलते मिडिल ईस्ट के हालात को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट के खुलने की उम्मीदों को झटका लगा है और कच्चा तेल फिर से उबाल मारते हुए 3 प्रतिशत से ज्यादा उछल गया है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 139790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 139640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 154360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 152340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 139640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 11 मई की सुबह चांदी का भाव 274900 रुपये प्रति किलोग्राम है। एक सप्ताह में चांदी की कीमत 10000 रुपये नीचे आई। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 81.14 डॉलर प्रति औंस पर है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।