दिवाली के अगले दिन 9 नवंबर को देश में सोने की कीमत में गिरावट है। सुबह के वक्त राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 143590 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में भाव 143560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरे शहरों में भी सोना नीचे आया है। बीते सप्ताह सोना 4690 रुपये तक महंगा हुआ। इस साल धनतेरस पर देश भर में सोने का कुल कारोबार करीब 60,000 करोड़ रुपये रहने का शुरुआती अनुमान है। बिक्री का मूल्य सालाना आधार पर 15-20 प्रतिशत ज्यादा रहने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,065.63 डॉलर प्रति औंस पर है।
