Gold Price Today: महानवमी पर और चढ़ा सोना, 1 अक्टूबर को इस हाई पर है कीमत

Gold Rate Today in India: सेफ एसेट के तौर पर सोने की डिमांड बढ़ी है। इसके पीछे कई डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फैक्टर हैं। सोने की देश के अंदर कीमतें इन दोनों ही फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं। दिल्ली में 22 कैरेट का भाव 107810 रुपये प्रति 10 ग्राम है

अपडेटेड Oct 01, 2025 पर 8:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
24 कैरेट के साथ-साथ 22 कैरेट गोल्ड की कीमत भी बढ़ी है।

Gold Rate Today: 1 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन यानि कि महानवमी को सोने की कीमतों में और उछाल देखा जा रहा है। 22 सितंबर से नवरात्र शुरू हुए थे। तब से सोना लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 117600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत भी बढ़ी है। फेस्टिव डिमांड, ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत, घरेलू शेयर बाजारों की निराशा, अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद और कमजोर डॉलर ने सेफ एसेट के तौर पर सोने की डिमांड बढ़ाई है। इससे खरीद को बढ़ावा मिला है। देश के 10 बड़े शहरों में गोल्ड का लेटेस्ट रेट क्या है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 117600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 107810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 107660 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 117450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव

इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 117600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 107810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 107710 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 117500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 107660 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 117450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

LPG Price 1 October: दशहरे से पहले महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, 15 रुपये बढ़े दाम, जानिये नए रेट्स

चांदी का भाव

दूसरे कीमती मेटल चांदी की बात करें तो 1 अक्टूबर को इसका भाव भी उछला है। कीमत 100 रुपये बढ़कर 1,51,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुकी है। दिल्ली के सराफा बाजार में 30 सितंबर चांदी नए पीक पर पहुंच गई। यह 500 रुपये की बढ़त के साथ 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड हाई पर थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।