देश में सोने की कीमत में तेजी लौट आई है। 25 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 154200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 154050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,708.17 डॉलर प्रति औंस पर है।
अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के मसले पर कोई सहमति बनने की उम्मीदें फिर से जगी हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार देर रात पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा करने के लिए इस्लामाबाद पहुंचे। यह भी खबर है कि अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर शनिवार को पाकिस्तान जा रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि ईरान और अमेरिका के बीच किसी मीटिंग की योजना नहीं है। ईरान का पक्ष पाकिस्तानी अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। अमेरिका और ईरान के बीच 11 और 12 अप्रैल को हुई पहले दौर की बातचीत बेनतीजा रही थी।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141210 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 153810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 141210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने से उलट दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में गिरावट है। 25 अप्रैल की सुबह भाव गिरकर 259800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 3,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 75.96 डॉलर प्रति औंस है।