Gold Price Today: वैलेंटाइंस डे पर सोने में आई तेजी, चांदी पड़ी फीकी; चेक करें नए रेट

Gold Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव और रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर भू-राजनीतिक तनाव में थोड़ी कमी आने से भी सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की मांग नरम पड़ी है। बेंगलुरु में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 142790 रुपये प्रति 10 ग्राम है

अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 10:27 AM
Story continues below Advertisement
वैश्विक बाजार की बात करें तो हाजिर सोना 4,968.40 डॉलर प्रति औंस पर है।

Gold Rate Today: 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे पर सोने के भाव में तेजी है। आज सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 157900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 157750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 2,400 रुपये या 1.5 प्रतिशत टूटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी। वैश्विक बाजार की बात करें तो हाजिर सोना 4,968.40 डॉलर प्रति औंस पर है। जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2026 खत्म होने तक सोने की कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाएगी।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 144600 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 155770 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 155770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 144600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 144750 157900
मुंबई 144600 157750
अहमदाबाद 144650 157800
चेन्नई 144600 157750
कोलकाता 144600 157750
हैदराबाद 144600 157750
जयपुर 144750 157900
भोपाल 144650 157800
लखनऊ 144750 157900
चंडीगढ़ 144750 157900

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर तय करने में क्या 60% DA बनेगा बेस?

चांदी की कीमत

चांदी में 14 फरवरी की सुबह गिरावट है। कीमत 275000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 77.30 डॉलर प्रति औंस पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 13,500 रुपये या 5.03 प्रतिशत टूटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।