Gold Price Today: सोने का भाव बढ़ा, चांदी फिर फिसली; चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 139320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भोपाल में 24 कैरेट गोल्ड 139370 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 7:51 AM
Story continues below Advertisement
वैश्विक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ताजा मांग से सोने में उछाल है।

Gold Rate Today: 10 जनवरी की सुबह देश में सोने की कीमत में तेजी का रुख है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 139470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4479.38 डॉलर प्रति औंस पर है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ताजा मांग से सोने में उछाल है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 139470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 127860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 127710 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 139320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 139320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 127710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 127860 139470
मुंबई 127710 139320
अहमदाबाद 127760 139370
चेन्नई 127710 139320
कोलकाता 127710 139320
हैदराबाद 127710 139320
जयपुर 127860 139470
भोपाल 127760 139370
लखनऊ 127860 139470
चंडीगढ़ 127860 139470

सोने की कीमतें साल 2025 के दौरान 73.45 प्रतिशत मजबूत हुईं। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव ने सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स जैसे कि सोने-चांदी की मांग को बढ़ाया है। अमेरिका के वेनेजुएला पर हमला करने और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ने से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है।

इसके अलावा ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति की हालिया बयानबाजी भी एक फैक्टर है। डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका या तो ग्रीनलैंड को खरीद सकता है या फिर उसे अपने कब्जे में ले सकता है। डेनमार्क ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जरूरत पड़ी, तो वह ग्रीनलैंड की रक्षा के लिए सैन्य ताकत का इस्तेमाल करेगा।

सोना-चांदी नहीं, 2026 में कॉपर में निवेश से होगी जोरदार कमाई, जानिए कैसे लगा सकते हैं दांव

चांदी की कीमत

सोने से उलट चांदी में गिरावट है। 10 जनवरी की सुबह चांदी की कीमत 248900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 76.92 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है। सालाना आधार पर चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है और लगभग 164 प्रतिशत मजबूत हुई है। ऊंची कीमतों पर सब्स्टीट्यूशन एक बड़ा जोखिम बन सकता है। जैसे-जैसे चांदी महंगी होगी, इंडस्ट्रीज कॉपर या निकल जैसे सस्ते विकल्पों की ओर रुख कर सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।