Gold Price Today: और ऊपर चढ़ा सोना, चांदी में भी अच्छी तेजी; चेक करें नए रेट

Gold Price Today: दिल्ली में 22 कैरेट का भाव 144210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 157160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 के लिए सोने की कीमत का अपना अनुमान बढ़ाकर 5,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है

अपडेटेड Jan 24, 2026 पर 7:47 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव बढ़कर 4967.41 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमतों में ​फिर से तेजी दिख रही है। 24 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 157310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव बढ़कर 4967.41 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक जोखिमों के बरकरार रहने, अमेरिकी डॉलर में कमजोर रुख और मजबूत निवेश मांग के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 144060 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 157160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 157160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 144060 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 144210 157310
मुंबई 144060 157160
अहमदाबाद 144110 157210
चेन्नई 144060 157160
कोलकाता 144060 157160
हैदराबाद 144060 157160
जयपुर 144210 157310
भोपाल 144110 157210
लखनऊ 144210 157310
चंडीगढ़ 144210 157310

गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 के लिए सोने की कीमत का अपना अनुमान 4,900 डॉलर प्रति औंस से बढ़ाकर 5,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। ब्रोकरेज ने एक नोट में कहा, "हम मानते हैं कि प्राइवेट सेक्टर के डायवर्सिफिकेशन वाले ऐसे खरीदार जो वैश्विक नीतिगत जोखिमों से बचने के लिए सोना खरीदते हैं, 2026 में अपना सोना नहीं बेचेंगे।"

Bank Holidays: क्या आज शनिवार 24 जनवरी को खुलेंगे बैंक? जानिये RBI की हॉलिडे लिस्ट

चांदी की कीमत

24 जनवरी की सुबह चांदी में भी तेजी है। कीमत 340100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव बढ़कर 99.46 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच चुका है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर पड़ता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।