28 मार्च को देश में सोने की कीमत में फिर से तेजी दिख रही है। राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 144870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 144720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 1,900 रुपये या 1.3 प्रतिशत टूटकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,416 डॉलर प्रति औंस है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 144870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 132660 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 144720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 132660 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की बात करें तो इसके भाव में गिरावट है। 28 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 239900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 11,250 रुपये या लगभग 5 प्रतिशत लुढ़ककर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 68.12 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।