देश में सोने की कीमत में आ रही तेजी थम गई है। 23 मई की सुबह इसमें गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 159630 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में कीमत 159480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये गिरकर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,522.32 डॉलर प्रति औंस पर है।
अमेरिका-ईरान बातचीत को देखते हुए निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। 28 फरवरी 2026 से मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के रुकने को लेकर क्या समाधान निकलता है, महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर क्या सहमति बनती है, इस पर कारोबारियों की नजर है। भारतीय रुपये की अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में बदलावों का असर भी सोने की कीमत पर पड़ रहा है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 159630 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 146240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 146190 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 159480 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 161230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 147790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 159480 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 146190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 23 मई की सुबह चांदी का भाव 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 75.87 डॉलर प्रति औंस पर है।