14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर देश में सोने की कीमत में गिरावट दिख रही है। सुबह के वक्त राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 154720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। अन्य शहरों में भी भाव नीचे आया है। बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 220 रुपये तक फिसली। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 200 रुपये तक सस्ता हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,363.01 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141690 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154570 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 154570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 141690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद के मुताबिक, अगस्त महीने में भारत से रत्न एवं आभूषणों (जेम्स एंड ज्वेलरी) का निर्यात सालाना आधार पर 3.14 प्रतिशत बढ़ा। आंकड़ा 2.30 अरब डॉलर (21,945.87 करोड़ रुपये) हो गया। सोने के गहनों का कुल निर्यात सालाना आधार पर 11.81 प्रतिशत बढ़कर 99.98 करोड़ डॉलर (9,546.12 करोड़ रुपये) हो गया। वहीं चांदी के गहनों का निर्यात 39.66 प्रतिशत घटकर 8.66 करोड़ डॉलर (827.20 करोड़ रुपये) रह गया।
सोने की तरह दूसरी कीमती धातु चांदी में भी सोमवार को गिरावट है। 14 सितंबर की सुबह चांदी गिरकर 244900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बीते सप्ताह भाव 5000 रुपये फिसला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.54 डॉलर प्रति औंस पर है।