Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹3330 महंगा, 10 बड़े शहरों में इतना है रेट

Gold Rate Today in India: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 105850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक और ग्लोबल, दोनों ही तरह के फैक्टर्स से प्रभावित होती हैं

अपडेटेड Sep 28, 2025 पर 4:18 PM
22 कैरेट गोल्ड एक सप्ताह में 3050 रुपये महंगा हुआ है।

Gold Rate Today: सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 3330 रुपये बढ़ा है। राजधानी दिल्ली में कीमत अब 115630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुकी है। 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो एक सप्ताह में यह 3050 रुपये महंगा हुआ है। देश के 10 बड़े शहरों में इस वक्त लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 115630 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 106000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। शुक्रवार, 26 सितंबर को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 330 रुपये बढ़कर 1,17,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। घरेलू मांग और त्योहारी खरीदारी के चलते सराफा कीमतों में तेजी बनी हुई है।


कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 105850 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 115480 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव

इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 115630 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 106000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 105900 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 115530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 105850 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 115480 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Festive Silver Buying: आप जो चांदी खरीद रहे, वो असली है या नकली? आसानी करें पहचान

चांदी का भाव

दूसरे कीमती मेटल चांदी की बात करें तो एक सप्ताह में इसकी कीमत 14000 रुपये बढ़ चुकी है। 28 सितंबर को चांदी 149000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इंदौर के सराफा बाजार में शनिवार को‌ चांदी के भाव में 3500 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई। इसके बाद औसत कीमत 145000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार, 26 सितंबर चांदी की कीमत 1,900 रुपये बढ़कर 1,41,900 रुपये प्रति किलोग्राम के नए पीक पर पहुंच गई।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।