Gold Price Today: महाअष्टमी पर और महंगा हुआ सोना, 30 सितंबर को 10 बड़े शहरों में इतना है भाव

Gold Rate Today in India: फेस्टिव सीजन में सोने की घरेलू मांग में जबरदस्त इजाफा है। साथ ही ग्लोबल मार्केट में भी डिमांड बढ़ी है। इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों की निराशा, फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद और कमजोर डॉलर ने खरीद को बढ़ाया है

अपडेटेड Oct 01, 2025 पर 8:04 AM
दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 106860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate Today: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हुए थे। तब से सोना लगातार छलांग लगा रहा है। 30 सितंबर को महाअष्टमी के दिन भी इसकी कीमत बढ़ी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 116560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में भी इजाफा है। फेस्टिव डिमांड, ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत, घरेलू शेयर बाजारों की निराशा, अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद और कमजोर डॉलर ने खरीद को बूस्ट किया है। देश के 10 बड़े शहरों में गोल्ड का लेटेस्ट रेट क्या है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 116560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 106860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 106710 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 116410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव

इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 116560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 106860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 106760 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 116460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 106710 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 116410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Bank Holiday: आज अष्टमी के कारण इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की लिस्ट

चांदी का भाव

दूसरे कीमती मेटल चांदी की बात करें तो 30 सितंबर को इसमें भी तेजी है। भाव 100 रुपये बढ़कर 1,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुका है। दिल्ली के सराफा बाजार में 29 सितंबर चांदी की कीमत 7,000 रुपये बढ़कर 1.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नए पीक पर पहुंच गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।