Gold Rate Today: सोने के भाव में चल रही गिरावट थम गई है। सोमवार, 9 फरवरी को दिन में सोना हरे निशान में लौट आया। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 158990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 158840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 158500 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाई तक गया है। वहीं चांदी ने लगभग 5 प्रतिशत तक बढ़त के साथ 264885 रुपये प्रति किलोग्राम का हाई देखा है।
गोल्ड को लेकर आउटलुक की बात करें तो जेपी मॉर्गन ने उम्मीद जताई है कि साल के आखिर तक सोने की कीमतें 6300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएंगी। सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की ओर से डिमांड के चलते ऐसा होगा। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल-बैंकों की ओर से सोने की खरीद 800 टन रह सकती है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 158990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 145750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 145600 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 158840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 158840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 145600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी में भी गिरावट का रुख खत्म हो गया है और तेजी लौट आई है। 9 फरवरी को दिन में चांदी की कीमत 300000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। 30 जनवरी को चांदी का भाव 4 लाख रुपये से ज्यादा था।