Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर बंपर तेजी आई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 16480 रुपये मजबूत हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 15100 रुपये बढ़ा है। वर्तमान कीमत की बात करें तो 25 जनवरी 2026 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 160410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4967.41 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट...
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 160410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 147050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 146900 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 160260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 160260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 146900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 के लिए सोने की कीमत का अपना अनुमान 4,900 डॉलर प्रति औंस से बढ़ाकर 5,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। ब्रोकरेज ने एक नोट में कहा, "हम मानते हैं कि प्राइवेट सेक्टर के डायवर्सिफिकेशन वाले ऐसे खरीदार जो वैश्विक नीतिगत जोखिमों से बचने के लिए सोना खरीदते हैं, 2026 में अपना सोना नहीं बेचेंगे।" अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें की जा रही हैं। ब्याज दर घटीं तो सोने और चांदी जैसे सेफ एसेट्स में निवेश बढ़ सकता है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की मीटिंग 27-28 जनवरी को होने वाली है।
चांदी में भी वीकली बेसिस पर जबरदस्त तेजी आई है। एक सप्ताह में भाव 40000 रुपये चढ़ा है। 25 जनवरी की सुबह चांदी की कीमत 335000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 99.46 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।