Gold Rate Today: सोना एक हफ्ते में ₹2780 तक हुआ महंगा, चांदी ₹10000 बढ़ी

Gold Rate Today: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 134500 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 146730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

अपडेटेड Jul 05, 2026 पर 7:44 AM
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,181.50 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी लौटी है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2780 रुपये तक ​बढ़ी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 2550 रुपये तक मजबूत हुआ है। शुक्रवार, 3 जुलाई को दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,300 रुपये बढ़कर 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आज 5 जुलाई को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 146880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,181.50 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 146880 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 134650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 134500 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 146730 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 149460 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 146730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 134500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 134650 146880
मुंबई 134500 146730
अहमदाबाद 134550 146780
चेन्नई 137000 149460
कोलकाता 134500 146730
हैदराबाद 134500 146730
जयपुर 134650 146880
भोपाल 134550 146780
लखनऊ 134650 146880
चंडीगढ़ 134650 146880

गोल्ड पीक से 28% फिसला, अगर आप गोल्ड लोन लेने जा रहे हैं तो ये बातें जरूर जान लें

चांदी की कीमत

सोने की तरह चांदी की कीमत में भी वीकली बेसिस पर बढ़ोतरी हुई है। एक सप्ताह में भाव 10000 रुपये बढ़ा है। 5 जुलाई की सुबह चांदी की कीमत 250000 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 62.45 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। औद्योगिक मांग और निवेश के लिहाज से मांग बढ़ने के कारण चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।