देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट बरकरार है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 4690 रुपये तक फिसली है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 4300 रुपये तक सस्ता हुआ है। आज 7 जून को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 155910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। शुक्रवार, 5 जून को दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 400 रुपये घटकर 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,470.79 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 155910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 140000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152730 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 154910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 152730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 140000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की तरह चांदी की कीमत में भी वीकली बेसिस पर गिरावट है। एक सप्ताह में भाव 15000 रुपये नीचे आया है। 7 जून की सुबह चांदी की कीमत 265000 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव 72.89 डॉलर प्रति औंस है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 5,000 रुपये घटकर 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।