देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी दिख रही है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 2100 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1950 रुपये बढ़ा है। आज 29 मार्च को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 148220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 148090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। शुक्रवार, 28 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 1,900 रुपये या 1.3 प्रतिशत टूटकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,416 डॉलर प्रति औंस है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 148220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 135900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 135750 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 148090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 148090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 135750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में वीकली बेसिस पर न नफा है न नुकसान। पूरे हफ्ते उतार-चढ़ाव देखने के बाद भाव एक सप्ताह पहले वाले स्तर पर ही सेटल हुआ है। 29 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 245000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 11,250 रुपये या लगभग 5 प्रतिशत लुढ़ककर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 68.12 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।