देश में सोना वीकली बेसिस पर महंगा हुआ है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1640 रुपये तक बढ़ी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1500 रुपये तक चढ़ा है। आज 10 मई को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 152500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार, 8 मई को सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,721 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 139800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 139650 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 154370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141030 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 152350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 139650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी वीकली बेसिस पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह 10000 रुपये महंगी हुई है। 10 मई की सुबह चांदी का भाव 275000 रुपये प्रति किलोग्राम है। शुक्रवार, 8 मई को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 200 रुपये गिरकर 2,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 81.14 डॉलर प्रति औंस पर है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।