Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹2130 तक महंगा, क्या है नया रेट

Gold Price Today: मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 159060 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे और बेंगलुरु में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 145800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

अपडेटेड May 24, 2026 पर 7:59 AM
Story continues below Advertisement
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 159210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी बरकरार है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2130 रुपये तक बढ़ी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1950 रुपये तक महंगा हुआ है। आज 24 मई को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 159210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,522.32 डॉलर प्रति औंस पर है।

इस वक्त अमेरिका-ईरान बातचीत पर निवेशकों की नजर है। 28 फरवरी 2026 से मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के रुकने को लेकर क्या समाधान निकलता है, महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर क्या सहमति बनती है, इस पर निगाहें टिकी हुई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ समझौता काफी हद तक तय हो गया है। डिटेल्स फाइनल होना बाकी है। इससे होर्मुज फिर से खुलने के संकेत मिलते हैं।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 159210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 145950 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 145800 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 159060 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 160690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 147300 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 159060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 145800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 145950 159210
मुंबई 145800 159060
अहमदाबाद 145850 159110
चेन्नई 147300 160690
कोलकाता 145800 159060
हैदराबाद 145800 159060
जयपुर 145950 159210
भोपाल 145850 159110
लखनऊ 145950 159210
चंडीगढ़ 145950 159210

Income Tax Return: पहले से तैयार रखें ये जरूरी डॉक्युमेंट, ITR फाइल करने में नहीं होगी गलती और दिक्कत

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी वीकली बेसिस पर बढ़ोतरी जारी है। यह 5000 रुपये महंगी हुई है। 24 मई की सुबह चांदी का भाव 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 78.21 डॉलर प्रति औंस पर है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में चांदी का आयात 157.16 प्रतिशत बढ़कर 41.1 करोड़ डॉलर हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 में चांदी का आयात लगभग 150 प्रतिशत बढ़कर 12 अरब डॉलर हो गया। मात्रा के लिहाज से यह 42 प्रतिशत बढ़कर 7,334.96 टन रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।