Gold Price Today: सोने में तेजी बरकरार, मुंबई-पुणे में ₹142410 का हुआ 22 कैरेट; चांदी में भी इजाफा

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,795.97 डॉलर प्रति औंस पर है। इस बात की नई उम्मीद जगी है कि अमेरिका और ईरान लड़ाई खत्म करने के लिए एक समझौते पर पहुंच सकते हैं। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 7:35 AM
Story continues below Advertisement
अक्षय तृतीया त्योहार से पहले आभूषण विक्रेता और स्टॉकिस्ट अच्छी खरीद कर रहे हैं।

देश में सोने की कीमत में तेजी का रुख कायम है। 16 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 155510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 155360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 3,000 रुपये या करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अक्षय तृतीया त्योहार से पहले आभूषण विक्रेता और स्टॉकिस्ट अच्छी खरीद कर रहे हैं।

अक्षय तृतीया को कीमती धातुओं की खरीद के लिए शुभ दिन माना जाता है। इस साल यह त्योहार 19 अप्रैल को है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,795.97 डॉलर प्रति औंस पर है। इस बात की नई उम्मीद जगी है कि अमेरिका और ईरान लड़ाई खत्म करने के लिए एक समझौते पर पहुंच सकते हैं। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग 28 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी। इसके अलावा डॉलर की कमजोरी भी सोने में तेजी की एक अहम वजह है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 155510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 140090 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 155360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 156230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 155360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 140090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 142560 155510
मुंबई 142410 155360
अहमदाबाद 142460 155410
चेन्नई 140990 156230
कोलकाता 142410 155360
हैदराबाद 142410 155360
जयपुर 142560 155510
भोपाल 142460 155410
लखनऊ 142560 155510
चंडीगढ़ 142560 155510

क्या आपको अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट्स के जवाब

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी तेजी चल रही है। 16 अप्रैल की सुबह भाव बढ़कर 270100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 11,800 रुपये या 4.81 प्रतिशत बढ़कर 2,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 78.61 डॉलर प्रति औंस है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।