Gold Price Today: सोने में आई गिरावट, वायदा कारोबार में फिसला; ये है अपडेटेड रेट

Gold Price Today: मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 159610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन राजेश रोकड़े का मानना है कि 2026 में 10 ग्राम सोने का भाव 2,00,000 रुपये तक जा सकता है

अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 1:21 PM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,078.72 डॉलर प्रति औंस है।

Gold Rate Today: सोने के भाव में गिरावट ​दर्ज की जा रही है। गुरुवार, 12 फरवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 158550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 158400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अप्रैल में डिलीवरी वाला सोना पिछले बंद भाव से 0.66 प्रतिशत गिरकर 157701 रुपये प्रति 10 ग्राम के लो तक गया।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 158550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 145350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 145200 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 158400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 158400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 145200 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 145350 158550
मुंबई 145200 158400
अहमदाबाद 145250 158450
चेन्नई 145200 158400
कोलकाता 145200 158400
हैदराबाद 145200 158400
जयपुर 145350 158550
भोपाल 145250 158450
लखनऊ 145350 158550
चंडीगढ़ 145350 158550

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के चेयरमैन राजेश रोकड़े का मानना है कि 2026 में 10 ग्राम सोने का भाव 2,00,000 रुपये और एक किलोग्राम चांदी का भाव 5,00,000 रुपये तक जा सकता है। अगर सरकार सोने-चांदी पर GST और इंपोर्ट ड्यूटी घटाती है तो भाव में कमी आ सकती है। Geojit Investments Limited का मानना है कि गोल्ड में ओवरऑल ट्रेंड अब भी मजबूत दिख रहा है।

NPS Withdrawal Rules: एनपीएस से आप अपना 100% फंड निकाल सकते हैं, जानिए इसके नियम और शर्तें

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी में गिरावट बनी हुई है। 12 फरवरी को चांदी की कीमत 289900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इससे पहले चांदी जनवरी में 4 लाख रुपये के पार निकल गई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मार्च में डिलीवरी वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स का वायदा भाव पिछले क्लोजिंग प्राइस से 1.6 प्रतिशत तक गिरकर 258730 रुपये प्रति किलोग्राम के लो तक गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।