Gold Price Today: सोना और फिसला, दिल्ली में ₹1.44 लाख से नीचे है 22 कैरेट का भाव; चेक करें अपने शहर का रेट

Gold Price Today: पश्चिम एशिया तनाव के कारण प्रमुख ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहने का डर पैदा हो गया है, जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ा है। सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

अपडेटेड Jun 04, 2026 पर 8:18 AM
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,463.84 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में गिरावट बरकरार है। 4 जून की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 156360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। मुंबई में भाव 156210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वैश्विक बाजारों में सोने के भाव में कमजोरी और अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम समझौते को लेकर अनिश्चितता के कारण भारत में भी कीमत गिरी है। पश्चिम एशिया तनाव के कारण प्रमुख ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहने का डर पैदा हो गया है, जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,463.84 डॉलर प्रति औंस पर है।

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की जून महीने की मीटिंग 3 जून से शुरू हो गई है। इसके फैसले 5 जून को सामने आएंगे। देश में अभी रेपो रेट 5.25 प्रतिशत है। अप्रैल महीने की मीटिंग में इसे जस का तस छोड़ा गया था। माना जा रहा है कि इस बार भी पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण महंगाई और आर्थिक वृद्धि को लेकर पैदा हुई चुनौतियों को देखते हुए केंद्रीय बैंक रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रख सकता है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 156360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 143190 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 156210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 158170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 156210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 143190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 143340 156360
मुंबई 143190 156210
अहमदाबाद 143240 156260
चेन्नई 144990 158170
कोलकाता 143190 156210
हैदराबाद 143190 156210
जयपुर 143340 156360
भोपाल 143240 156260
लखनऊ 143340 156360
चंडीगढ़ 143340 156360

एक दिन पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोने की बिक्री की खबरों को खारिज किया था। कहा कि भौतिक स्वर्ण भंडार में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 880.52 टन पर स्थिर बना हुआ है। दरअसल ऐसी खबरें थीं कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के प्रभाव से विदेशी मुद्रा भंडार की रक्षा के लिए केंद्रीय बैंक ने लगभग 12 अरब डॉलर का सोना बेच दिया है। इस पर RBI ने स्पष्टीकरण जारी किया। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी 22 मई, 2026 तक 16.85 प्रतिशत थी।

SBI ग्राहकों को झटका! 1 जुलाई से बदल जाएंगे रिवॉर्ड पॉइंट्स के नियम, इन खर्चों पर नहीं मिलेगा फायदा

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी के भाव में भी गिरावट है। 4 जून की सुबह चांदी की कीमत 279900 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव 74.43 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के मार्क को पार कर गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।