SBI ग्राहकों को झटका! 1 जुलाई से बदल जाएंगे रिवॉर्ड पॉइंट्स के नियम, इन खर्चों पर नहीं मिलेगा फायदा

क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट, इंश्योरेंस प्रीमियम या ऑनलाइन शॉपिंग करके रिवॉर्ड पॉइंट्स कमाने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका लग सकता है। SBI Card ने फोनपे SBI Credit Card PURPLE और SELECT BLACK कार्डधारकों के लिए रिवॉर्ड पॉइंट्स के नियमों में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है

अपडेटेड Jun 03, 2026 पर 6:58 PM
क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट, इंश्योरेंस प्रीमियम या ऑनलाइन शॉपिंग करके रिवॉर्ड पॉइंट्स कमाने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका लग सकता है।

क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट, इंश्योरेंस प्रीमियम या ऑनलाइन शॉपिंग करके रिवॉर्ड पॉइंट्स कमाने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका लग सकता है। SBI Card ने फोनपे SBI क्रेडिट कार्ड पर्पल और सिलेक्ट ब्लैककार्डधारकों के लिए रिवॉर्ड पॉइंट्स के नियमों में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। 1 जुलाई 2026 से कई फेमस खर्चों पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स की लिमिट घट जाएगी, जबकि कुछ ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। ऐसे में अगर आप भी इन कार्ड्स का इस्तेमाल करते हैं, तो नए नियम जानना आपके लिए बेहद जरूरी है, वरना पहले जितना फायदा नहीं मिल पाएगा।

PURPLE कार्डधारकों के लिए क्या बदलेगा?

SBI Card ने फोनपे SBI Credit Card PURPLE के लिए रिवॉर्ड पॉइंट्स की मासिक लिमिट में बदलाव किया है। पहले कार्डधारक फोनपे पर किए गए योग्य खर्चों पर हर महीने अधिकतम 1,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स कमा सकते थे। अब इसमें नई लिमिट तय की गई है। बीमा (Insurance) से जुड़े खर्चों पर अधिकतम 250 रिवॉर्ड पॉइंट्स और अन्य फोनपे खर्चों पर अधिकतम 750 रिवॉर्ड पॉइंट्स ही मिलेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन खर्चों पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स की अधिकतम लिमिट 1,000 से घटाकर 750 कर दी गई है।


SELECT BLACK कार्डधारकों को भी झटका

फोनपे SBI Credit Card SELECT BLACK कार्ड यूजर्स के लिए भी रिवॉर्ड पॉइंट्स कमाए जाने की लिमिट घटा दी गई है। पहले फोनपे खर्चों पर हर महीने 2,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स तक मिल सकते थे। अब बीमा खर्चों पर अधिकतम 500 और अन्य फोनपे खर्चों पर अधिकतम 1,500 रिवॉर्ड पॉइंट्स ही मिलेंगे। वहीं ऑनलाइन खर्चों पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स की लिमिट 2,000 से घटाकर 1,000 कर दी गई है।

इन खर्चों पर अब नहीं मिलेंगे रिवॉर्ड पॉइंट्स

SBI Card ने उन ट्रांजैक्शनों की सूची भी बढ़ा दी है जिन पर अब रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं दिए जाएंगे।

टोल और ब्रिज पेमेंट

गिफ्ट खरीदारी

ज्वेलरी खरीदारी

शैक्षणिक संस्थानों को पेमेंट

फोनपे ऐप के बाहर किए गए यूटिलिटी बिल पेमेंट

फोनपे ऐप के बाहर किए गए बीमा प्रीमियम पेमेंट

फोनपे ऐप के बाहर किए गए UPI ट्रांजैक्शन

क्या रहेगा पहले जैसा?

SBI Card ने स्पष्ट किया है कि रिवॉर्ड पॉइंट्स की लिमिट और पात्रता में बदलाव के अलावा कार्ड के बाकी फीचर्स और सुविधाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कार्डधारकों को क्या करना चाहिए?

अगर आप फोनपे SBI Credit Card का इस्तेमाल करते हैं, तो 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाले नए नियमों को ध्यान में रखते हुए अपने खर्चों की योजना बनाएं। खासकर बीमा, यूटिलिटी बिल, शिक्षा शुल्क और ज्वेलरी जैसी कैटेगरी में खर्च करने वाले ग्राहकों को अब पहले की तुलना में कम रिवॉर्ड पॉइंट्स मिल सकते हैं। ऐसे में कार्ड का अधिकतम लाभ लेने के लिए नए नियमों को समझना जरूरी है।

ITR Filing 2026: फ्रीलांसर, डॉक्टर और IT प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी राहत! बिना ऑडिट आसान होगा ITR फाइल करना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।