Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, चांदी में गिरावट; अब कितना है रेट

Gold Price Today: बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षित-निवेश वाले एसेट के रूप में सोने की मांग फिर से बढ़ने से कीमतों को सहारा मिला। देश के अंदर सोने-चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

अपडेटेड Mar 12, 2026 पर 7:50 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,189.05 डॉलर प्रति औंस पर है।

सोने की कीमत और बढ़ गई है। 12 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 163470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में कीमत 163320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 900 रुपये या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 1,65,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षित-निवेश वाले एसेट के रूप में सोने की मांग फिर से बढ़ने से कीमतों को सहारा मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,189.05 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 163470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 149860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 149710 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 163320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 163320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 149710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 149860 163470
मुंबई 149710 163320
अहमदाबाद 149760 163370
चेन्नई 149710 163320
कोलकाता 149710 163320
हैदराबाद 149710 163320
जयपुर 149860 163470
भोपाल 149760 163370
लखनऊ 149860 163470
चंडीगढ़ 149860 163470

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में अब हमला करने के लिए लगभग कुछ भी बाकी नहीं बचा। इसलिए यह युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। ट्रंप ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों की सैन्य कार्रवाई ने अपने लगभग सभी लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। उनके मुताबिक, “अब बस थोड़ा-बहुत ही बाकी है… जब मैं चाहूं, यह युद्ध खत्म हो सकता है।”

हालांकि अमेरिका के इस बयान के बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि इजरायल तब तक लड़ाई जारी रखेगा, जब तक उसके सभी सैन्य लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते और वो निर्णायक जीत हासिल नहीं कर लेता। यह लड़ाई तब शुरू हुई, जब 28 फरवरी 2026 को इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए एयर स्ट्राइक की। कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजरायल पर हमले कर दिए। ईरान ने मध्यपूर्व के कई देशों पर भी हमले किए हैं।

Dubai में सस्ता मिल रहा सोना! लेकिन भारत लाने से पहले जान लें ये नियम

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी में 12 मार्च की सुबह गिरावट है। कीमत 289900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 4,275 रुपये या 1.53 प्रतिशत टूटकर 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 86.69 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।