Gold Price Today: सोना फिर फिसला, चांदी का भाव भी गिरा; चेक करें नए रेट

Gold Price Today: 18 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,000 रुपये या 0.62 प्रतिशत टूटकर 1,60,300 प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी की कीमत 6,000 रुपये या 2.28 प्रतिशत टूटकर 2,56,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई

अपडेटेड Mar 19, 2026 पर 10:20 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,989.65 डॉलर प्रति औंस है।

देश में सोने की कीमत में फिर से गिरावट आ गई है। 19 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 157890 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मुंबई में कीमत 157740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले 18 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,000 रुपये या 0.62 प्रतिशत टूटकर 1,60,300 प्रति 10 ग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,989.65 डॉलर प्रति औंस है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 144590 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 157740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 157740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 144590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 144740 157890
मुंबई 144590 157740
अहमदाबाद 144640 157790
चेन्नई 144590 157740
कोलकाता 144590 157740
हैदराबाद 144590 157740
जयपुर 144740 157890
भोपाल 144640 157790
लखनऊ 144740 157890
चंडीगढ़ 144740 157890

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बेंचमार्क ब्याज दरों में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं किया है। इन्हें 3.50%-3.75% की रेंज में स्थिर रखा गया है। इसकी वजह है कि अमेरिका लगातार बढ़ती महंगाई, कमजोर होती लेबर डिमांड और मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण अनिश्चितता के दौर से जूझ रही है। इससे पहले जनवरी की मीटिंग में भी ब्याज दरों को जस का तस छोड़ा गया था। रेट कट न होने से ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ने का अनुमान है।

हालांकि, फेडरल रिजर्व ने साल के अंत तक दरों में एक बार कटौती किए जाने संकेत दिए हैं। US Fed के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने अपने बयान में कहा है कि US-ईरान जंग से महंगाई बढ़ने की आशंका है। महंगाई नहीं घटी तो ब्याज दरें नहीं घटेंगी। युद्ध के आर्थिक असर का आकलन करना अभी जल्दबाजी होगी।

Bank Holiday: आज गुरुवार 19 मार्च को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, देख लें RBI की हॉलिडे लिस्ट

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी में भी गिरावट है। 19 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 264900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 6,000 रुपये या 2.28 प्रतिशत टूटकर 2,56,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 79.92 डॉलर प्रति औंस है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।