Gold Rate Today In India: लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है तो चांदी की भी चमक आज फीकी पड़ी है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। दो दिनों में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹280 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹260 सस्ते हुए हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में आज सस्ती हुई है। लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी
चांदी की बात करें तो लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं। फिलहाल दिल्ली में एक किलो चांदी ₹2,49,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,54,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।
आगे कैसी रहेगी सोने-चांदी की चाल?
ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रणव मेर के मुताबिक पश्चिमी एशिया में चल रही ईरान-अमेरिका जंग से सोने-चांदी की चाल तय होगी। इसके अलावा इस हफ्ते सोने-चांदी के निवेशकों की नजर सर्विस पीएमआई डेटा, अमेरिका के ड्यूरेबल गुड्स, GDP, PCE इंडेक्स और CPI महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी। इसके अलावा आरबीआई की पॉलिसी पर भी निवेशकों की नजरें रहेगी। वहीं भारत सरकार ने सोने और चांदी के बेस इंपोर्ट प्राइस में कटौती कर दी है, जो इनकी कीमतों पर असर डाल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चांदी के इंपोर्ट प्राइस में करीब 14% की कटौती हुई है तो विदेशों से गोल्ड मंगाना लगभग 7.6% सस्ता हुआ है। इससे ज्वेलरी कंपनियों की लागत घटेगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।