Gold Price Today: गोल्ड और महंगा, नौ दिनों में एक किलो चांदी चढ़ी ₹45100

Gold-Silver Rate Today: ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी सोने-चांदी की चमक में तेजी से इजाफा कर रही है। आज इनके भाव लगातार दूसरे दिन बढ़े हैं। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और साथ ही जानिए कि इनकी चाल पर किन बातों का असर पड़ रहा है?

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 7:47 AM
Story continues below Advertisement
Gold-Silver Rate Today In India: लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड और सिल्वर की चमक बढ़ी है।

Gold Rate Today In India: अमेरिकी टैरिफ की आंच में सोने और चांदी की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। आज लगातार दूसरे दिन इनके भाव ऊपर चढ़े हैं। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव लगातार दूसरे दिन उछले हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹2470 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹2260 बढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹10,100 महंगी हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,46,400 ₹1,34,210 ₹1,09,840
मुंबई ₹1,46,250 ₹1,34,060 ₹1,09,690
कोलकाता ₹1,46,250 ₹1,34,060 ₹1,09,690
चेन्नई ₹1,46,740 ₹1,34,510 ₹1,12,310
बेंगलुरु ₹1,46,250 ₹1,34,060 ₹1,09,690
हैदराबाद ₹1,46,250 ₹1,34,060 ₹1,09,690
लखनऊ ₹1,46,400 ₹1,34,210 ₹1,09,840
पटना ₹1,46,300 ₹1,34,110 ₹1,09,740
जयपुर ₹1,46,400 ₹1,34,210 ₹1,09,840
अहमदाबाद ₹1,46,300 ₹1,34,110 ₹1,09,740


एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी

चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹10,100 बढ़े हैं। एक दिन की स्थिरता और एक दिन में ₹3000 की गिरावट के साथ नौ दिनों में एक किलो चांदी ₹45100 बढ़ी है। इसमें से आज 20 जनवरी की बात करें तो आज दिल्ली में चांदी प्रति किग्रा ₹100 महंगी हुई है औ ₹3,05,100 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹3,18,100 हैं यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।

इस कारण महंगा हो रहा सोना-चांदी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है, जिन्होंने ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण का विरोध किया है। ट्रंप ने कहा है कि 1 फरवरी 2026 से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड से अमेरिका आने वाले सामान पर 10% टैरिफ लगाया जाएगा। इसके बाद यूरोपीय संघ (EU) के सांसद अमेरिका के साथ EU की ट्रेड डील की मंजूरी को रोकने की तैयारी कर रहे हैं। ट्रंप की धमकी के बाद तनाव बढ़ने से निवेशकों ने सेफ एसेट समझे जाने वाले सोने और चांदी में निवेश बढ़ाया है। इस तेजी को उस समय और रफ्तार मिली जब वैश्विक बाजारों में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर जून तक कोई समझौता नहीं होता तो ग्रीनलैंड से जुड़े विवाद को लेकर यूरोपीय देशों पर 25% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाए जा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।