Gold Rate Today In India: अमेरिकी टैरिफ की आंच में सोने और चांदी की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। आज लगातार दूसरे दिन इनके भाव ऊपर चढ़े हैं। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव लगातार दूसरे दिन उछले हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹2470 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹2260 बढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹10,100 महंगी हुई है।
