Gold Rate Today: होली से पहले 3 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। इजराइल-ईरान युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव से सोने की कीमत में कल तेजी रही थी लेकिन आज इसमें गिरावट नजर आ रही है। हालांकि, ये गिरावट काफी मामूली है। होली से एक दिन पहले सोना सस्ता हुआ है। ऐसा ट्रेड जारी रहेगा इसकी उम्मीद थोड़ी कम है। इजराइल-ईरान वार के कारण सोने के भाव में आगे तेजी नजर आ सकती है। आज 3 मार्च को दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 170650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, मुंबई में सोने का भाव 170650 पर ही कारोबार कर रहा है। चेन्नई में सोने का भाव अन्य राज्यों से थोड़ा ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 170830 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले शुरू कर दिए, जिसके बाद हालात तेजी से बिगड़ गए। कुछ ही घंटों में ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन से जवाबी कार्रवाई की और इजराइल के साथ-साथ मध्यपूर्व के कई ठिकानों को निशाना बनाया। पहले ही दिन ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर से तनाव और बढ़ गया। अगर यह टकराव लंबा खिंचता है तो वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ेगी और ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोना-चांदी की ओर ज्यादा रुख कर सकते हैं।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 170650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 156290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई और हैदराबाद: चेन्नई और हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 156590 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 170830 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 170650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 156290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।