Stock Market Holiday: 3 मार्च को होली पर बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE में आज नहीं होगी ट्रेडिंग

Share Market: सोमवार 2 मार्च को शेयर मार्केट में भारी गिरावट रही। लेकिन आज 3 मार्च को थोड़ी राहत है क्योंकि होली के कारण आज शेयर बाजार बंद रहने वाला है। अभी तक लोग होली मनाने के दिन को लेकर कन्फ्यूज थे कि 3 या 4 मार्च, होली कब मनाई जाएगी

अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 6:05 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज मंगलवार 3 मार्च को स्टॉक मार्केट होली के कारण बंद रहेगा।

Share Market: सोमवार 2 मार्च को शेयर मार्केट में भारी गिरावट रही। लेकिन आज 3 मार्च को थोड़ी राहत है क्योंकि होली के कारण आज शेयर बाजार बंद रहने वाला है। अभी तक लोग होली मनाने के दिन को लेकर कन्फ्यूज थे कि 3 या 4 मार्च, होली कब मनाई जाएगी? लेकिन शेयर बाजार होली की छुट्टी को लेकर कन्फ्यूज नहीं है। आज मंगलवार 3 मार्च को स्टॉक मार्केट होली के कारण बंद रहेगा।

NSE-BSE रहेगा बंद

दरअसल, भारतीय शेयर बाजार BSE और NSE के जारी किए गए सालाना हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार चलते हैं। इस कैलेंडर के मुताबिक 3 मार्च 2026 मंगलवार को ट्रेडिंग के लिए बंद रहेगा। यानी इस दिन BSE और NSE पर कोई कारोबार नहीं होगा। कमोडिटी मार्केट की बात करें तो MCX में सुबह का सत्र बंद रहेगा, लेकिन शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक ट्रेडिंग फिर शुरू हो जाएगी।


2 मार्च को शेयर मार्केट हो गया था क्रैश

भारतीय शेयर बाजारों में आज 2 मार्च को भारी गिरावट देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और क्रूड ऑयल के दाम में उछाल से निवेशक परेशान दिखाई दिए। हालांकि आखिरी घंटे में बाजार में कुछ रिकवरी दिखी, लेकिन फिर यह एक फीसदी से अधिक टूट गया। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 1,048 अंक या 1.29 फीसदी गिरकर 80,238.85 के स्तर पर बंद हुआ

मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार

मार्च का महीना शेयर बाजार के लिए छुट्टियों से भरा हुआ है। 3 मार्च के अलावा 26 मार्च को श्री राम नवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण भी बाजार बंद रहेगा। यानी मार्च में कुल तीन ट्रेडिंग हॉलिडे होंगे, इसके अलावा सामान्य शनिवार-रविवार की छुट्टियां अलग हैं।

पूरे साल 2026 में कुल 16 ट्रेडिंग हॉलिडे तय किए गए हैं। जनवरी में पहले ही दो छुट्टियां हो चुकी हैं। अप्रैल और मई में दो-दो छुट्टियां रहेंगी, जून में एक छुट्टी रहेगी। जबकि, जुलाई और अगस्त में कोई ट्रेडिंग हॉलिडे नहीं है। सितंबर और दिसंबर में एक-एक छुट्टी होगी, जबकि अक्टूबर और नवंबर में दिन बंद रहेंगे।

इस समय बाजार पर वैश्विक हालात का भी असर दिख रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और मिडिल ईस्ट में संघर्ष के कारण निवेशक चिंतित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संघर्ष के चलते तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है।

Holi 2026: होली के कारण कब बंद होगा शेयर बाजार, 3 या 4 मार्च? जानिये NSE और BSE का पूरा शेड्यूल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।