Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है। 27 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 162110 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 161960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5000 डॉलर प्रति औंस के पार जा चुका है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट...
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 162110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 148610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 148460 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 161960 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 161960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 148460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
एनालिस्ट्स को सोने में और तेजी आने की गुंजाइश दिख रही है। सोसाइटे जेनरल का अनुमान है कि साल के आखिर तक सोना 6000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा। इस बीच, मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि रैली जारी रह सकती है और बुल केस में सोना 5700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।
अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें की जा रही हैं। ब्याज दर घटीं तो सोने और चांदी जैसे सेफ एसेट्स में निवेश बढ़ सकता है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की मीटिंग 27-28 जनवरी को होने वाली है।
दूसरी कीमती धातु चांदी में भी तेजी का आलम है। 27 जनवरी की सुबह कीमत 360100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 113.46 डॉलर प्रति औंस पर है।