Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, चांदी फिसली; कितनी है नई कीमत?

Gold Price Today: दिल्ली में 22 कैरेट का भाव 148460 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 161790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने से उलट दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में 25 फरवरी की सुबह गिरावट है

अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 7:21 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,157.16 डॉलर प्रति औंस पर है।

Gold Rate Today: सोने की कीमत और बढ़ गई है। 25 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 161940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मुंबई में कीमत 161790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में गिरावट के बावजूद स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की ओर से खरीदारी बढ़ने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतें बढ़ीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,157.16 डॉलर प्रति औंस पर है। विश्लेषकों का कहना है कि रुपये में कमजोरी से अन्य करेंसी होल्डर्स के लिए सोना महंगा हो गया।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 161940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 148460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 148310 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 161790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 161790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 148310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 148460 161940
मुंबई 148310 161790
अहमदाबाद 148360 161420
चेन्नई 148310 161790
कोलकाता 148310 161790
हैदराबाद 148310 161790
जयपुर 148460 161940
भोपाल 148360 161420
लखनऊ 148460 161940
चंडीगढ़ 148460 161940

3.25 का फिटमेंट फैक्टर, 7% इंक्रीमेंट... जानिए 8वें वेतन आयोग से क्या चाहते हैं कर्मचारी संगठन

चांदी की कीमत

सोने से उलट दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में 25 फरवरी की सुबह गिरावट है। भाव 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 88.19 डॉलर प्रति औंस पर है। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।